
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। बागपत में आयोजित ‘क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी की तुलना ‘नाचने वाले बंदर’ से कर दी।
दिल्ली में विपक्ष की महारैली के बीच बोला हमला
संबोधन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी की उम्र और राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाते हुए तंज कसा “विपक्ष में एक युवा नेता हैं, जिनकी उम्र 55 साल हो गई है, लेकिन अभी तक उनमें समझदारी नहीं आई है। वे कभी इस डाल पर जाते हैं तो कभी उस डाल पर। ऐसे ‘बंदर बाबा’ को देखकर दुख होता है।” हालांकि, तंज कसने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रति एक तरह की सहानुभूति भी जताई। उन्होंने कहा कि उनके बाबा भी कांग्रेस के विधायक रहे थे, इसलिए ऐतिहासिक रूप से उनकी कांग्रेस से सहानुभूति रही है।
UGC पर दिया बयान
राहुल गांधी के अलावा बृजभूषण शरण सिंह ने कई अन्य मुद्दों और नेताओं पर भी खुलकर अपनी बात रखी उन्होने UGC पर भी बयान दिया की “यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा।”
CJP आंदोलन में विदेशी फंडिंग का लगाया आरोप
उन्होंने (CJP) के आंदोलनों को लेकर कहा कि युवाओं को बरगलाया जा रहा है और इन आंदोलनों को विदेश से फंडिंग मिल रही है। और उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
INDIA गठबंधन पर भी कसा तंज
विपक्षी दलों के गठबंधन और रैलियों पर हमला बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस समय समझ से परे राजनीति कर रहा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं की कार्यशैली की तुलना बंदर के नाच से करते हुए कहा कि मुद्दों पर स्थिर रहने के बजाय विपक्ष केवल राजनीतिक ढोंग कर रहा है।



