रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से है कनेक्शन

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खतरनाक गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार  किया गया हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर अमेरिकी एजेंसी ICE ने यह कार्रवाई कैलिफोर्निया में की है।

हैरी बॉक्सर पर हत्या, रंगदारी, जान से मारने की धमकी और फायरिंग जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने कुछ समय पहले फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेश के जरिए ली थी। फायरिंग के बाद उसने बॉलीवुड हस्तियों को खुलेआम धमकियां भी दी थीं। वह अमेरिका में बैठकर ही भारत में अपने आपराधिक सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था।

कौन है हैरी बॉक्सर?

  • असली नाम: हरिचंद जाट
  • मूल निवास: बामसूर इलाका, कोटपूतली-बहरोड़ जिला, राजस्थान।
  • अपराध की दुनिया में एंट्री: जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी, जिसके बाद उसे ‘बॉक्सर’ उपनाम मिला। शुरुआत में उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और बॉक्सिंग कोच के रूप में भी काम किया, लेकिन बाद में वह अपराध की दलदल में उतर गया और लॉरेंस गैंग का सक्रिय गुर्गा बन गया।

विदेशों में छिपे गैंगस्टरों पर शिकंजा

भारत विरोधी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर विदेशों में पनाह लेने वाले गैंगस्टरों पर सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। हैरी बॉक्सर से पहले अमेरिका में हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया जैसे कुख्यात गैंगस्टरों को भी हिरासत में लिया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से विदेश से ऑपरेट होने वाले सिंडिकेट्स को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button