
मानसून के खात्मे के साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर डराने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 14 अक्टूबर को यूपी, बिहार और दिल्ली के साथ 17 राज्यों मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आज का मौसम 14 अक्टूबर 2026: मानसून जा रहा है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान मौसम विभाग ने 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वहां, लैंडस्लाइड की चेतावनी है। मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर के आसपास जाने से मना किया गया है।
इन 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 14 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में चलने वाली आंधी की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली(14 अक्टूबर- भीषण बारिश की चेतावनी): दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश(14 अक्टूबर- भारी बारिश की चेतावनी): गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंद शहर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बहराइच, मथुरा, आगरा और कानपुर में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में आज यानी 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
बिहार में आज आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार(14 अक्टूबर- आंधी-तूफान की चेतावनी): नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, दरभंगा, रोहतास, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सारण और सुपौल में भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। पटना में आज यानी 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश(14 अक्टूबर- आंधी-बारिश की चेतावनी): पन्ना, झाबुआ, मुरैना, अलीराजपुर, सीधी, इंदौर, श्योपुर, सतना और देवास में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में आज यानी 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियसल रहने की संभावना है।



