‘आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा’, सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 दिसंबर 2029 तक भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया. उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 31 दिसंबर 2029 तक पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की कल्पना के विकसित भारत का रास्ता नशामुक्त भारत के निर्माण से होकर गुजरता है. उन्होंने दावा किया कि इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद के साये से बाहर निकल चुका है और अब नशामुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

अमित शाह ने कहा कि देश को नशे से पूरी तरह मुक्त करना युवाओं और राष्ट्र के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं. इनमें अनुच्छेद 370 हटाना, नक्सलवाद का खात्मा और ‘एक देश, एक कर’ व्यवस्था लागू करना शामिल है. इन उपलब्धियों के बीच नशामुक्त भारत का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा.

2029 तक नशामुक्त भारत बनाने की अपील
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है. सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर वह पूरे देश के लोगों से इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसकी शुरुआत नशामुक्त भारत के निर्माण से होगी. देश के युवाओं को नशे से बचाना और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करना इस लक्ष्य का अहम हिस्सा है.

1,218 दिनों में सरदार पटेल ने बनाया एकजुट भारत
अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, तब दुनिया के कई राजनीतिक विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि देश बिखर जाएगा. लेकिन आजादी के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वह काम कर दिखाया, जिसे दुनिया असंभव मान रही थी.

उन्होंने कहा कि जिस काम को नेताओं का एक समूह मिलकर भी शायद पूरी जिंदगी में नहीं कर पाता, उसे सरदार पटेल ने महज 1,218 दिनों में पूरा कर दिखाया. उन्होंने भारत को एकजुट करने का ऐतिहासिक काम किया. शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत की कल्पना की और जिसे एकजुट किया, वही देश आज पूरी दुनिया के सामने गर्व के साथ खड़ा है.

Related Articles

Back to top button