दिल्ली में प्रदूषण की दस्तक: AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचते ही GRAP-1 लागू, जानें क्या-क्या पाबंदियां लगीं

दिल्ली-NCR में ठंड की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण का संकट एक बार फिर गहराने लगा है। बुधवार (21 अक्टूबर) सुबह राजधानी की हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से GRAP-1 (ग्रैप-1) की पाबंदियां लागू कर दी हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 233 दर्ज किया गया।

GRAP-1 लागू होते ही इन चीजों पर लगी रोक

नियमों के मुताबिक, जब AQI स्तर 201 से 300 के बीच (‘खराब’ श्रेणी) पहुंचता है, तब GRAP-1 लागू किया जाता है। इसके तहत कड़े कदम उठाए जा रहे हैं:

  • होटल और रेस्टोरेंट: कोयले और तंदूर (लकड़ी) के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध।
  • डीजल जनरेटर: डीजल सेट के इस्तेमाल पर रोक, केवल आपातकालीन सेवाओं (अस्पताल, लिफ्ट आदि) में ही छूट।
  • कंस्ट्रक्शन साइट्स: निर्माण कार्य स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों की सख्त निगरानी।
  • सड़कों पर पानी का छिड़काव: उड़ती धूल को दबाने के लिए सड़कों की मशीनी सफाई और पानी के छिड़काव में तेजी।
  • कचरा प्रबंधन: खुले में कूड़ा और कचरा जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी और बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट।

दिल्ली में तापमान में गिरावट, सफदरजंग में 18 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड का असर भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया।

विभिन्न इलाकों का तापमान:

  • सफदरजंग (मुख्य केंद्र): न्यूनतम तापमान 18°C
  • पालम: 17.8°C (सामान्य से 1.1 डिग्री कम)
  • लोधी रोड: 17.7°C (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक)
  • आयानगर: 17.7°C (सामान्य से 1.1 डिग्री कम)
  • रिज: 19.1°C (सामान्य से 0.4 डिग्री कम)

Related Articles

Back to top button