पंजाब Archives - Har Khabar | हर ख़बर https://harkhabarnews.com/category/प्रादेशिक/पंजाब/ Leading National Hindi News Channel of India. Mon, 12 Jan 2026 09:13:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://harkhabarnews.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-Untitled-design-1-32x32.png पंजाब Archives - Har Khabar | हर ख़बर https://harkhabarnews.com/category/प्रादेशिक/पंजाब/ 32 32 कोहरे की चपेट में पंजाब: अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे https://harkhabarnews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%85%e0%a4%ae/ Mon, 12 Jan 2026 09:13:09 +0000 https://harkhabarnews.com/?p=90754 मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कईं जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और साथ में शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल पंजाब में मौसम आने वाले दिनों में शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। सोमवार सुबह सूबे …

The post कोहरे की चपेट में पंजाब: अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कईं जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और साथ में शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल पंजाब में मौसम आने वाले दिनों में शुष्क ही बना रहेगा।

पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। सोमवार सुबह सूबे में घनी धुंध छाई रही। वहीं अमृतसर समेत पंजाब के 9 शहरों का न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। पंजाब का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, क्योंकि यहां का अधिकतम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा। अमृतसर में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता भी शून्य दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान
रविवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री ( सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 3.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 1.6 डिग्री (सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 2.9 डिग्री, गुरदासपुर का 3.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 4.8 डिग्री, रूपनगर का 4.2 डिग्री, पठानकोट का 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 8.8 डिग्री, लुधियाना का सबसे अधिक 16.4 डिग्री, पटियाला का 16.0 डिग्री, गुरदासपुर का 12.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 14.6 डिग्री, फरीदकोट का 16.2 डिग्री, होशियारपुर का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

The post कोहरे की चपेट में पंजाब: अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
पंजाब: काैमी इंसाफ मोर्चा ने लुधियाना में लाडोवाल टोल करवाया फ्री https://harkhabarnews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be/ Mon, 12 Jan 2026 09:09:42 +0000 https://harkhabarnews.com/?p=90748 पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली करवा दिया, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन सरकार पहले ही डर गई और पुलिस के जरिए …

The post पंजाब: काैमी इंसाफ मोर्चा ने लुधियाना में लाडोवाल टोल करवाया फ्री appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली करवा दिया, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन सरकार पहले ही डर गई और पुलिस के जरिए किसानों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया।

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज पूरे पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन का एलान किया गया था। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा फ्री करने का कार्यक्रम तय किया गया था। लुधियाना में काैमी इंसाफ मोर्चा ने लाडोवाल टोल फ्री करवाया।

मोगा में लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित दारापुर टोल प्लाजा तथा मोगा-जालंधर रोड पर कामालके टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा धरना दिया जाना था। किसान जब दारापुर टोल प्लाजा पर धरना देने पहुंचे, तो धरना शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी किसानों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली करवा दिया, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन सरकार पहले ही डर गई और पुलिस के जरिए किसानों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ अपनी आवाज उठाई, लेकिन सरकार और पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। किसानों ने मांग की कि हिरासत में लिए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर मौजूद डीएसपी ने बताया कि किसानों ने स्वयं गिरफ्तारी दी है और फिलहाल टोल प्लाजा पूरी तरह खाली है। स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

The post पंजाब: काैमी इंसाफ मोर्चा ने लुधियाना में लाडोवाल टोल करवाया फ्री appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
लोगों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी परियोजनाओं की सौगात https://harkhabarnews.com/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae/ Sun, 11 Jan 2026 05:39:30 +0000 https://harkhabarnews.com/?p=90565 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा के निवासियों को लगभग 90 करोड़ रुपए की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निॢमत मलतानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) जनता को समर्पित किया गया और जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य शहर …

The post लोगों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी परियोजनाओं की सौगात appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा के निवासियों को लगभग 90 करोड़ रुपए की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निॢमत मलतानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) जनता को समर्पित किया गया और जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं का समाधान करना है।

मलतानिया आर.ओ.बी. को जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कहा कि बठिंडा एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है, जहां से कई रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो शहर को विभिन्न हिस्सों में बांट देती हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला, दिल्ली, सिरसा और बीकानेर रेलवे लाइनों पर बना मलतानिया पुल बठिंडा के विभाजित हिस्सों को आपस में जोडऩे में अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल लगभग 35 वर्ष पुराना था और शहर की वर्तमान यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि केवल 23 फुट की संकरी सडक़ और सर्विस रोड की अपर्याप्त चौड़ाई के कारण यह पुल बढ़ती यातायात के लिए उपयुक्त नहीं था। इससे स्कूल वैनों, व्यापारियों, एम्बुलैंसों और भारी वाहनों को काफी परेशानी होती थी।

उन्होंने बताया कि नया मलतानिया आरओबी 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई एक किलोमीटर से अधिक है और चौड़ाई 23 फुट से बढ़ाकर 34.5 फुट कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, पुल के नीचे की जगह को एक खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें वॉकिंग ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग क्षेत्र, बास्केटबॉल कोर्ट, जिम स्पेस और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल का कार्य 11 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था और इसे समय पर पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज यह पुल यातायात के लिए जनता को समर्पित किया गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर जनता नगर में एक अंडरब्रिज है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि बठिंडा-गोनियाना रोड और बादल घुट्टा रोड को जोडऩे वाला यह अंडरब्रिज बहुत संकरा है और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनता नगर में 50.86 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुल की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 31 फुट होगी। साथ ही इसकी सर्विस रोड को 18 फुट से बढ़ाकर 33 फुट किया जाएगा। इस परियोजना के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

The post लोगों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी परियोजनाओं की सौगात appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
माघ मेले को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, पंजाब से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेनों की सौगात https://harkhabarnews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%98-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac/ Sat, 10 Jan 2026 05:35:20 +0000 https://harkhabarnews.com/?p=90450 माघ मेला को देखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 12 जनवरी से प्रयागराज के लिए स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 04656/04655 अमृतसर-प्रयागराज अनारक्षित स्पैशल एक्सप्रैस, 04658/04657 फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज अनारक्षित स्पैशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए 12, 16, 21, 30 जनवरी व 13 फरवरी …

The post माघ मेले को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, पंजाब से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेनों की सौगात appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
माघ मेला को देखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 12 जनवरी से प्रयागराज के लिए स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 04656/04655 अमृतसर-प्रयागराज अनारक्षित स्पैशल एक्सप्रैस, 04658/04657 फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज अनारक्षित स्पैशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए 12, 16, 21, 30 जनवरी व 13 फरवरी (05 ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर 23 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 04.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

वापसी दिशा में अनारक्षित स्पैशल ट्रेन संख्या 04655 प्रयागराज से अमृतसर के लिए दिनांक 13, 17, 22, 31 जनवरी व 14 फरवरी (05 ट्रिप) को प्रयागराज से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर 23 घंटे बाद शाम 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना आदि स्टेशनों पर रूकेगी।

इसी तरह से 04658/04657 फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज अनारक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन चलाई जा रही है। अनारक्षित स्पैशल ट्रेन संख्या 04658 फिरोजपुर कैंट से प्रयागराज के लिए 11, 28 जनवरी व 12 फरवरी (03 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 23 घंटे 20 मिनट बाद दोपहर 12.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी दिशा में अनारक्षित स्पैशल ट्रेन संख्या 04657 प्रयागराज से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 12, 29 जनवरी व 13 फरवरी (03 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज से रात्रि 11.40 बजे प्रस्थान कर 23 घंटे 50 मिनट बाद रात्रि 11.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लोहियां खास, फिल्लौर, लुधियाना, ढंडारी कलां आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।

The post माघ मेले को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, पंजाब से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेनों की सौगात appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
मंत्री कपिल मिश्रा पर FIR मामले में दिल्ली विधानसभा स्पीकर सख्त https://harkhabarnews.com/fir-against-mother-couple-muslim-in-matter-in-party-debt-in-sabha-speaker-hard/ Sat, 10 Jan 2026 05:01:39 +0000 https://harkhabarnews.com/?p=90431 मंत्री कपिल मिश्रा पर जालंधर में दर्ज FIR को लेकर दिल्ली विधानसभा ने कड़ा रुख अपनाया है. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने इसे सदन की रिकॉर्डिंग से जुड़ा विशेषाधिकार हनन बताया. दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में दर्ज एफआईआर के बाद अब यह मामला सीधे दिल्ली विधानसभा तक पहुंच गया है. विधानसभा …

The post मंत्री कपिल मिश्रा पर FIR मामले में दिल्ली विधानसभा स्पीकर सख्त appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>
मंत्री कपिल मिश्रा पर जालंधर में दर्ज FIR को लेकर दिल्ली विधानसभा ने कड़ा रुख अपनाया है. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने इसे सदन की रिकॉर्डिंग से जुड़ा विशेषाधिकार हनन बताया.

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में दर्ज एफआईआर के बाद अब यह मामला सीधे दिल्ली विधानसभा तक पहुंच गया है. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे विधानसभा के विशेषाधिकार हनन का गंभीर मामला बताते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

मामला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े एक वीडियो से जुड़ा है. जालंधर के एक व्यक्ति इकबाल सिंह की शिकायत पर जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से फैलाया गया. साथ ही फॉरेंसिक जांच में यह भी कहा गया कि वीडियो के ऑडियो में आतिशी ने कहीं भी “गुरु” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया.

विधानसभा की संपत्ति पर सवाल

इस एफआईआर को लेकर दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को रिपोर्ट सौंपी. इस पर स्पीकर ने साफ कहा कि जिस वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, वह सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग है और पूरी तरह से दिल्ली विधानसभा की संपत्ति है. ऐसे में सदन की रिकॉर्डिंग को आधार बनाकर किसी मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना सीधे-सीधे विधानसभा के विशेषाधिकार का उल्लंघन है.

जालंधर पुलिस पर गंभीर आरोप

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग न तो किसी व्यक्ति की होती है और न ही किसी बाहरी संस्था की. यह केवल सदन की होती है. ऐसे में जालंधर पुलिस द्वारा इस रिकॉर्डिंग को ‘टेम्पर्ड’ यानी छेड़छाड़ की गई बताना खुद विधानसभा की गरिमा पर सवाल खड़े करता है.

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जालंधर पुलिस के कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला बनता है.

स्पीकर ने यह भी बताया कि विपक्ष की मांग पर दिल्ली विधानसभा ने इस वीडियो क्लिप को पहले ही फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा था, ताकि सभी पक्षों को संतुष्टि मिल सके. इसके बावजूद बाहरी एजेंसी द्वारा सदन की रिकॉर्डिंग पर सवाल उठाना बेहद गंभीर है.

उन्होंने कहा कि इस कथित साजिश में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधानसभा सख्त कार्रवाई करेगी.

फिलहाल दिल्ली विधानसभा इस पूरे मामले पर विधिवत संज्ञान ले रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा दिल्ली और पंजाब की राजनीति में और बड़ा सियासी टकराव पैदा कर सकता है.

The post मंत्री कपिल मिश्रा पर FIR मामले में दिल्ली विधानसभा स्पीकर सख्त appeared first on Har Khabar | हर ख़बर.

]]>